लैंडिंग कर रहे विमान के सामने अचानक आ गया जेट, पायलट ने दिखाई समझदारी, शिकागो एयरपोर्ट पर दिल दहलाने वाला नजारा

साउथवेस्ट एयरलाइंस का विमान लैंडिंग करने ही जा रहा था कि अचानक सामने रनवे पर एक प्राइवेट जेट उतर गया, तब पायलट ने ऐन समय पर सूझ-बूझ दिखाते हुए बड़ा हादसा टाल दिया।

US Flight Collision Aborted: शिकागो मिडवे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसमें साउथवेस्ट एयरलाइंस का एक विमान मंगलवार को रनवे पर एक निजी जेट से टकराने से बाल-बाल बच गया। साउथवेस्ट एयरलाइंस का विमान लैंडिंग करने ही जा रहा था कि अचानक सामने रनवे पर एक प्राइवेट जेट उतर गया, इसे देख पायलट ने तुरंत विमान को ऊपर उठा दिया जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। पायलट ने ऐन समय पर सूझ-बूझ दिखाते हुए बड़ा हादसा टाल दिया।

us plane

अमेरिका में टला बड़ा हादसा

बिना अनुमति रनवे पर घुसा बिजनेस जेट

एयरलाइन ने पुष्टि की कि साउथवेस्ट फ्लाइट 2504 रनवे पर अन्य विमानों से बचकर सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतरी। संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA)के अनुसार, बिजनेस जेट बिना अनुमति के रनवे पर घुस गया था। ओमाहा से आ रहा साउथवेस्ट एयरलाइंस का बोइंग 737-800 रनवे 31सी पर उतर रहा था, तभी फ्लाइट क्रू ने चैलेंजर 350 निजी जेट को उसी रनवे से गुजरते देखा। अधिकारियों ने कहा कि चालक दल ने तेजी से काम करते हुए चक्कर लगाया, जिससे संभावित टक्कर टल गई।

End of Feed