US Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन को पछाड़ा, जानें सर्वे की खास बातें

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2023, 03:37 PM IST

Donald Trump Vs Joe Biden: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर हुए सर्वे में जो बाइडन को बड़ा झटका लगा है। एक सर्वे में ये पता चला है कि डोनाल्ड ट्रंप को बढ़त मिल गई है। ट्रंप बाइडन से चार अंकों से आगे चल रहे हैं।

US Election News: डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन को पछाड़ दिया है। सर्वे में ये दावा किया गया है कि अमेरिका में राष्ट्रपति के लिए होने वाले 2024 के चुनाव में राष्ट्रपति बाइडन को ट्रंप ने पीछे छोड़ दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा कैलिफोर्निया में एक कार्यक्रम में ट्रंप को 'नीच' करार दिए जाने के एक दिन बाद यह सर्वे सामने आया। ऐसे में ये रिपोर्ट कहीं न कहीं बाइडन की चिंता बढ़ा सकती है।

US Presidential Election 2024

कौन बनेगा अमेरिका का राष्ट्रपति?

बतौर राष्ट्रपति लोगों को बाइडन से अधिक ट्रंप पसंद

वॉल स्ट्रीट जर्नल सर्वे में बाइडन को उनके राष्ट्रपति पद के लिए सबसे कम रेटिंग के साथ दिखाया गया है। यह निष्कर्ष मोटे तौर पर अन्य हालिया अध्ययनों के अनुरूप है, जिसने मतदाताओं के चुनाव में जाने से एक साल से भी कम समय पहले डेमोक्रेटिक हलकों में चिंता पैदा कर दी है। डब्ल्यूएसजे ने कहा कि यह दिखाता है कि ट्रंप बाइडन से चार अंकों से आगे चल रहे हैं- 47 प्रतिशत के मुकाबले 43 प्रतिशत। इस सर्वे से पता चला है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति आमने-सामने मुकाबले में पसंदीदा बने हुए हैं।

End of Feed