LIVE
US Election 2024: राष्ट्रपति चुनाव जीत डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, बनेंगे 47वां प्रेसिडेंट, अमेरिका को फिर से 'महान' बनाने का वादा किया
US Election 2024 Result, Updates in Hindi, USA Times Now, Doland Trump vs kamala Harris 2024: अमेरिका में राष्ट्रपति पद की जीत में स्विंग स्टेट्स ने बड़ी भूमिका निभाई है। खासकर, पेन्सिलवेलिया में जीत के साथ ही ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की दौड़ की बाजी मार ली। राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस की हार हुई है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं थी। पीएम मोदी ने ट्रंप को इस जीत की बधाई दी है।
NOV 06, 2024 18:01 IST
NOV 06, 2024 17:59 IST
राहुल गांधी ने दी डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘डोनाल्ड ट्रंप, आपकी जीत पर बधाई, अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में आपके दूसरे कार्यकाल में सफलता के लिए शुभकामनाएं।’
NOV 06, 2024 17:02 IST
पुतिन ने ट्रंप को जीत की बधाई देने से किया इंकार
एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर दुनिया के तमाम लीडर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो दूसरी ओर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने ट्रंप को जीत की बधाई देने से इंकार कर दिया है।
NOV 06, 2024 16:34 IST
अमेरिका में ट्रंप की जीत की संभावना से आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी
मेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की संभावना के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और फार्मा शेयरों में भारी लिवाली से बुधवार को स्थानीय शेयर बाजारों में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। इस दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 901 अंक चढ़कर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स ने दूसरे दिन भी बढ़त जारी रखी और यह 901.50 अंक या 1.13 प्रतिशत बढ़कर 80,378.13 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सूचकांक 1,093.1 अंक या 1.37 प्रतिशत बढ़कर 80,569.73 अंक पर पहुंच गया था।
NOV 06, 2024 15:40 IST
ट्रंप ने किया स्वर्णिम युग लाने का वादा
राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, यह अमेरिका के लिए वाकई स्वर्णिम युग होगा। यह शानदार जीत है जो हमें अमेरिका को फिर से महान बनाने में मदद करेगी।
NOV 06, 2024 15:13 IST
US Election Result 2024 Live: नेतन्याहू और मैक्रों ने ट्रंप को बधाई दी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। एपी की ताजा गणना के अनुसार ट्रंप को व्हाइट हाउस में पहुंचने के लिए केवल तीन निर्वाचक मंडल वोट की जरूरत है और वह कई महत्वपूर्ण सीट पर आगे हैं। नेतन्याहू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ऐतिहासिक महान वापसी पर बधाइयां। व्हाइट हाउस में आपकी ऐतिहासिक वापसी अमेरिका के लिए नई शुरुआत और इजराइल तथा अमेरिका के बीच महान गठबंधन के लिए शक्तिशाली प्रतिबद्धता दर्शाने वाली है।’ मैक्रों ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘साथ काम करने को तैयार हैं जैसा कि हम पहले भी चार साल में करने में सक्षम रहे। आपके और मेरे दृढ़विश्वास के साथ। सम्मान और महत्वाकांक्षा के साथ। अधिक शांति और समृद्धि के लिए।'
NOV 06, 2024 15:11 IST
भारतवंशी अमी बेरा अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए फिर से निर्वाचित
भारतीय मूल के डेमोक्रेट उम्मीदवार अमी बेरा कैलिफोर्निया राज्य से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए बुधवार को एक बार फिर निर्वाचित हुए । बेरा 2012 में रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराने के बाद से 6वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले वह मामूली अंतर से चुनाव जीते थे लेकिन हालिया चुनाव में उन्हें अधिक प्रतिशत मत मिले हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत राज्य की राजधानी सैक्रामेंटो और उसके उपनगरों के उत्तरी आधे हिस्से आते हैं। बेरा अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पांच वर्तमान सदस्यों में से एक हैं जो भारतीय मूल के हैं। बेरा ने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टीन बिश को हराया। एसोसिएटेड प्रेस ने तड़के 3:38 बजे उनकी जीत की पुष्टि की।
NOV 06, 2024 13:58 IST
US Election Result Live: पीएम मोदी ने ट्रंप को जीत की बधाई दी
राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका और भारत के संबंध और मजबूत होंगे। हम मिलक वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए काम करेंगे। पीएम ने X पर अपने पोस्ट में कहा, 'मेरे मित्र को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई।'
NOV 06, 2024 12:25 IST
US Election Result Live: 4 साल में पहली बार सीनेट में रिपब्लिकन को बहुमत
रिपब्लिकन पार्टी ने मंगलवार देर रात अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया। पार्टी ने अपनी सीटों पर जीत के क्रम को दोहराते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के कब्जे वाली कई सीटों पर जीत हासिल कर चार साल में पहली बार सीनेट में अपना दबदबा बढ़ा लिया। नेब्रास्का में रिपब्लिकन पार्टी की अप्रत्याशित जीत ने उसे शीर्ष पर पहुंचा दिया। मौजूदा रिपब्लिकन सीनेटर डेब फिशर ने निर्दलीय नवोदित नेता डैन ओसबोर्न से आश्चर्यजनक रूप से मजबूत चुनौती का सामना किया। सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी को जो थोड़ा बहुत बहुमत प्राप्त था, उसे बचाने में वे नाकाम रहे और पूरा आंकड़ा रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में जाते दिखा। रात में ही रिपब्लिकन पार्टी ने वेस्ट वर्जीनिया में एक सीट जीत ली, जिसमें जिम जस्टिस चुनाव जीत गए। उन्होंने आसानी से सेवानिवृत्त सीनेटर जो मैनचिन का स्थान ले लिया।
NOV 06, 2024 12:25 IST
US Election Result Live: यह चुनाव पार्टी के बहुमत को निर्धारित करेंगे
वहीं, टेक्सास के रिपब्लिकन नेता टेड क्रूज और फ्लोरिडा के रिक स्कॉट को हटाने के डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रयास विफल हो गए। कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में प्रतिनिधि सभा और सीनेट के लिए होने वाले चुनाव यह निर्धारित करेंगे कि किस पार्टी के पास बहुमत है और राष्ट्रपति के एजेंडे को आगे बढ़ाने या रोकने की शक्ति किस सदन के पास है या फिर व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) को क्या विभाजित सदन का सामना करना पड़ेगा। अब ध्यान डेमोक्रेटिक पार्टी के वर्चस्व वाले राज्यों पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन पर केंद्रित है, जहां डेमोक्रेटिक पार्टी सीनेट पर अपनी बची हुई पकड़ को बचाने की जद्दोजहद में है।
NOV 06, 2024 12:21 IST
US Election Result 2024 Live: न्यू हैंपशायर में जीतीं कमला हैरिस
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को न्यू हैंपशायर में जीत हासिल की, जिससे राज्य से डेमोक्रेटिक पार्टी को चार निर्वाचक मंडल वोट मिलने का दो दशक पुराना सिलसिला जारी रहा। न्यू हैंपशायर ने पिछले आठ राष्ट्रपति चुनावों में से सात में डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन किया है। हैरिस की जीत ऐसे समय में हुई है जब नौ महीने पहले ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी’ ने राष्ट्रपति पद के लिए ‘प्राइमरी’ चुनाव में न्यू हैंपशायर को प्रमुखता नहीं दी थी। यह तीसरी बार है जब रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू हैंपशायर में पार्टी के ‘प्राइमरी’ चुनाव में जीत हासिल की लेकिन राज्य में आम चुनाव वह हार गई।
NOV 06, 2024 12:01 IST
US election Result 2024 Live : डेमोक्रेट के हाथ से सीनेट भी गया
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेट कमला हैरिस को काफी पीछे छोड़ चुके हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट चाहिए। वहीं, ट्रंप को अब तक 246 वोट मिल चुके हैं। वह कई स्विंग स्टेट्स में आगे भी चल रहे हैं। हैरिस को अब तक 187 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। वहीं, 100 सदस्यों वाली सीनेट पर भी अब रिपब्लिकन पार्टी का कब्जा हो गया है। ट्रंप की पार्टी के खाते में 51 सीटें चली गई हैं जबकि 41 पर डेमोक्रेट उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
NOV 06, 2024 11:39 IST
US Election Result 2024 Live: स्विंग स्टेट जॉर्जिया भी ट्रंप के नाम
इलेक्टोरल वोटों में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की बढ़त लगातार जारी है। वह एक-एक कर स्विंग स्टेट्स में जीत दर्ज कर रहे हैं। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक नॉर्थ कैरोलिना के बाद उन्होंने स्विंग स्टेट जॉर्जिया को भी जीत लिया है। ट्रंप अपनी जीत की तरफ एक-एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं जबकि डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर पा रही हैं। ट्रंप को अब तक 246 इलेक्टोरल वोट मिल चुके हैं और उनका मत प्रतिशत 51.2 है जबकि कमला के खाते में अब तक 182 इलेक्टोरल वोट गए हैं। कमला का वोट प्रतिशत 47.2 फीसद है। राष्ट्रपति बनने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 270 इलेक्टोरल वोट चाहिए।
NOV 06, 2024 10:32 IST
US Election Result 2024 : स्विंग स्टेट नॉर्थ कैरोलिना जीते ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की बढ़त जारी है। इलेक्टोरल वोटों की जंग में ट्रंप डेमोक्रेट उम्मीदवार पर भारी पड़ रहे हैं। ट्रंप को अब तक 230 वोट मिल चुके हैं जबकि हैरिस के खाते में 165 सीट जीत गई है। रिपब्लिकन उम्मीदवार 51 फीसद वोट और डेमोक्रेट उम्मीदवार को 47.4 फीसद वोट मिले हैं। ट्रंप या हैरिस को राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट चाहिए।
NOV 06, 2024 09:58 IST
US Election Result 2024: इन राज्यों में ट्रंप, यहां कमला जीतीं
ट्रंप ओहायो, लूसियाना, नेब्रास्का, साउथ डकोटा, नॉर्थ डकोटा, टेक्सास, योमिंग, अरकांसास, मिसिसिपी, कनसास, आयोवा, मोंटाना, उटाह राज्य जीत चुके हैं। तो वहीं, कोलाराडो, इलिनोइस, वेरमोंट, मेसाचुसेट्स, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, मेरीलैंड, डेलवायर और रोडे आइलैंड में कमला हैरिस को जीत मिली है।
NOV 06, 2024 09:17 IST
US election result Live: ट्रंप ने मिसौरी से चुनाव जीता
रिपब्लिकल पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मिसौरी से चुनाव जीता। डेमोक्रेटिक पार्टी के राजा कृष्णमूर्ति इलिनोइस के 8वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधिसभा के लिए फिर चुनाव जीते।
NOV 06, 2024 09:10 IST
US Election Result Live: डोनाल्ड ट्रंप 200 के पार, हैरिस 117 पर
ताजा रिपोर्टों के मुताबिक इलेक्टोरल वोटों में ट्रंप 200 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोटों की जरूरत है। इस संख्या की तरफ वह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं जबकि डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला लगातार पिछड़ती जा रही हैं। हैरिस 117 वोटों पर कब्जा बना चुकी हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रोजेक्शन में ट्रंप को 198 और हैरिस को 117 इलेक्टोरल वोट मिलते दिखाए गए हैं।
NOV 06, 2024 08:28 IST
US Election Result Live : रुझानों में ट्रंप को भारी बढ़त, न्यूयॉर्क में कमला जीतीं
एग्जिट पोल के रुझानों में अब तक भारी बढ़त बना चुके रिपब्लिकन उम्मीदवार लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं। लूसियाना के नॉर्थ डकोटा में भी ट्रंप की जीत हुई है। नहीं, न्यूयॉर्क में कमला हैरिस की जीत हुई है। अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए उम्मीदवार को 270 इलेक्टोरल की जरूरत है। अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा, इसका फैसला सात स्विंग स्टेट्स से होगा।
NOV 06, 2024 08:17 IST
प्रतिनिधिसभा के लिए फिर चुनाव जीते डेमोक्रेटिक पार्टी के राजा कृष्णमूर्ति
डेमोक्रेटिक पार्टी के राजा कृष्णमूर्ति इलिनोइस के 8वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधिसभा के लिए फिर चुनाव जीते।
NOV 06, 2024 08:11 IST
US Elections Result Live: कहां-कहां आगे चल रहे हैं ट्रंप?
जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना और एरिजोना में ट्रम्प मजबूत; पेंसिल्वेनिया, मिशिगन या विस्कॉन्सिन में कड़ी टक्कर पर मुकाबला निर्भर है।
