Pahalgam Attack: पाकिस्तान की गुहार पर UNSC की होगी आज बंद कमरे में मीटिंग, जयशंकर पहले ही सदस्यों से कर चुके हैं बात

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान यूएन समेत कई देशों से गुहार लगा चुका है। पाकिस्तान को डर है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक सोमवार को बंद कमरे में होगी। पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर आपात बैठक की मांग की है। पाकिस्तान वर्तमान में 15 देशों की सदस्यता वाली शक्तिशाली सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है। मई महीने के लिए सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता यूनान कर रहा है।

pakistan unsc

भारत-पाक स्थिति पर होगी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक (प्रतीकात्मक फोटो)

End of Feed