रूस के खतरे के बीच यूक्रेन समेत 10 देशों ने बनाया नया रक्षा गठबंधन, यूरोप को बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाने के लिए आए आगे

रूस के साथ जंग के अनुभवों को देखते हुए उसके साथ मिलकर नौ अन्य यूरोपीय देशों ने बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से सुरक्षा के लिए एक नया रक्षा गठबंधन बनाने का एलान किया है। इन देशों में यूक्रेन के अलावा, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्पेन, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं।

रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन और नौ अन्य यूरोपीय देशों ने महाद्वीप को बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से सुरक्षित करने के लिए एक नए रक्षा गठबंधन की घोषणा की है। इन 10 देशों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ पेरिस में हुई वार्ता में इस समझौते की घोषणा की।

यूरोप को बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाने के लिए बना नया गठबंधन

यूरोप को बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाने के लिए बना नया गठबंधन (तस्वीर-AI, सांकेतिक)

समझौते के बाद इन देशों ने एक संयुक्त बयान भी जारी किया। संयुक्त बयान में कहा गया कि गठबंधन का लक्ष्य यूरोप के लिए साझा बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता तैयार करना है, ताकि भविष्य में किसी भी संभावित मिसाइल हमले का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सके।

End of Feed