UK First Female Finance Minister: ब्रिटेन में सालों बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है। कीर स्टॉर्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने हैं। इस ऐतिहासिक जीत के बाद कीर स्टॉर्मर ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। कीर स्टॉर्मर ने अपने वित्त मंत्री के रूप में राचेल रीव्स को चुनाव किया है, जो इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला हैं।
ब्रिटेन के नई वित्त मंत्री बनीं रेचेल रीव्स (फोटो- Rachel Reeves)
ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने कीर स्टार्मर, हो गई आधिकारिक घोषणा; जानिए पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में क्या कहा
कीर स्टॉर्म का वादा
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को अपने पहले भाषण में आम चुनाव में लेबर पार्टी की भारी जीत के बाद देश के "हृदय में निराशा" को ठीक करने और राष्ट्र के पुनर्निर्माण का वादा किया। आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री बनने के बाद स्टार्मर ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "हमारा काम अत्यावश्यक है और हम इसे आज से ही शुरू कर रहे हैं"।
