'हिंद सिटी' के नाम से जाना जाएगा संयुक्त अरब अमीरात का अल मिन्हाद जिला, उपराष्ट्रपति मतकूम ने बदला नाम

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 31, 2023, 10:58 AM IST

Hind City in UAE: संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति राशिल अल मकतूम ने अल मिन्हाद जिले का नाम बदल दिया है। अब इसे हिंद सिटी के नाम से जाना जाएगा। शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री होने के साथ-साथ दुबई के शासक भी हैं।

Hind City in UAE: यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक, शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने रविवार को अल मिन्हाद (Al Minhad) जिले और इसके आसपास के क्षेत्रों का नाम बदलकर 'हिंद शहर' कर दिया है। अमीरात की समाचार एजेंसी, डब्ल्यूएएम के मुताबिक शहर को चार क्षेत्रों में बांटा गया है और इसमें संयुक्त अरब अमीरात के निवासियों के लिए घर हैं।

Hind City in uAE

'हिंद सिटी' के नाम से जाना जाएगा यूएई का अल मिन्हाद जिला

चार क्षेत्रों में किया विभाजित

शहर में चार क्षेत्र शामिल हैं- हिंद 1, हिंद 2, हिंद 3 और हिंद 4- और 83.9 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। शहर को अमीरात रोड, दुबई-अल ऐन रोड और जेबेल अली-लेहबाब रोड सहित प्रमुख दुबई सड़कों से सेवा मिलती है। शहर में अमीराती नागरिकों के लिए आवास भी शामिल हैं। दुबई शासक के निर्देशों के अनुसार अल मिनहाद क्षेत्र और उसके पड़ोसी क्षेत्रों का नाम बदलकर 'हिंद शहर' कर दिया गया है।

गौर करने वाली बात ये है कि यह पहली बार नहीं है जब दुबई में किसी चीज़ का नाम बदला गया है। इससे पहले 2010 में, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के बाद बुर्ज दुबई का नाम बदलकर बुर्ज खलीफा कर दिया गया था। 13 मई, 2022 को उनका निधन हो गया था।

End of Feed