UAE सहित खाड़ी देशों को फिर सताने लगा युद्ध का डर, ट्रंप को दे डाली अहम सलाह; अब ISI चीफ जा रहे तेहरान

US Iran Conflict: यूएई, सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों को एक बार फिर से युद्ध का डर सताने लगा है। ऐसे में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से एक खास अपील की है।

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सहित खाड़ी देशों को एक बार फिर युद्ध का डर सताने लगा है। ऐसे में यूएई ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई की जगह कूटनीतिक रास्ता अपनाने की सलाह दी है।

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई भी सऊदी अरब और कतर के साथ मिलकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कूटनीतिक रास्ता अपनाने की अपील कर रहा है। खाड़ी देशों ने ट्रंप से कहा कि वह ईरान के साथ फिर सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बजाय कूटनीति को एक मौका दें।

End of Feed