Israel UK Tension: इजरायल ने ब्रिटेन की दो सांसदों को न सिर्फ देश में दाखिल होने से रोका, बल्कि उन्हें हिरासत में ले लिया है। ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
सत्ताधारी लेबर पार्टी की सांसद युआन यांग और अब्तिसम मोहम्मद (फोटो साभार: @Abtisam_Mohamed और@YuanfenYang )
क्या है पूरा मामला?
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, इजरायल में हिरासत में ली गईं दो सांसद सत्ताधारी लेबर पार्टी की सांसद युआन यांग और अब्तिसम मोहम्मद हैं, उन्होंने लंदन से इजरायल के लिए उड़ान भरी, लेकिन उन्हें इजरायली अधिकारियों ने प्रवेश से रोका। इजरायल ने दोनों ब्रिटिश सांसदों को रोकने के बाद हिरासत में लिया और पूछताछ की। इसके बाद उन्हें वापस डिपोर्ट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: रूस ही नहीं, इन देशों पर ट्रंप ने नहीं की 'टैरिफ स्ट्राइक'; व्हाइट हाउस ने बताई असल वजह
क्यों नहीं मिला प्रवेश?
इजरायल ने आरोप लगाया कि दोनों ब्रिटिश सांसद इजरायल के खिलाफ नफरत फैलाने की मंशा से आई थीं।
विदेश मंत्री ने क्या कुछ कहा?
विदेश मंत्री डेविड लैमी ने मामले में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने अपने इजरायली समकक्षों को स्पष्ट कर दिया कि ब्रिटिश सांसदों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है और हम दोनों सांसदों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार का ध्यान युद्ध विराम की बहाली सुनिश्चित करने तथा खूनी संघर्ष रोकने, बंधकों की रिहाई तथा गाजा जंग को समाप्त करने के लिए बातचीत करने पर है।
