चीन की सैन्य परेड देख बिफरे डोनाल्ड ट्रंप, जिनपिंग पर लगाया पुतिन और किम जोंग संग मिलकर अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का आरोप

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने शी जिनपिंग पर अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के आत्मसमर्पण की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित सैन्य परेड में पुतिन और किम जोंग शामिल हुए थे।

Trump Fumes Over China Victory Parade: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बुधवार को चीन की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य परेड में शामिल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बिफर उठे हैं। ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने शी जिनपिंग पर अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के आत्मसमर्पण की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस परेड में पुतिन और किम जोंग शामिल हुए थे।

Trump on China Parade

जिनपिंग पर भड़के डोनोाल्ड ट्रंप (ANI)

आप अमेरिका के खिलाफ साजिश रच रहे हैं, बोले ट्रंप

ट्रंप ने परेड के दौरान सोशल मीडिया पर लिखा- चीन 3 सितंबर को 1945 में जापान के खिलाफ संघर्ष में मिली जीत की वर्षगांठ के रूप में मनाता है, जब जापान द्वितीय विश्व युद्ध में हार गया था। राष्ट्रपति शी और चीन के अद्भुत लोगों के लिए यह उत्सव का एक महान दिन है। कृपया व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं दें, क्योंकि आप संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

End of Feed