इजरायली PM नेतन्याहू और रक्षा मंत्री की की बढ़ी मुश्किलें, इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने साथ ही इजरायल के पूर्व रक्षा प्रमुख योव गैलेंट और हमास नेता इब्राहिम अल-मसरी के खिलाफ भी वारंट जारी किया है।

PM Netanyahu: अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने पीएम नेतन्याहू, इजराइल के रक्षा मंत्री और हमास अधिकारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायलय ने गुरुवार को इजरायल के प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। हेग में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि उसने हमास नेता मोहम्मद दियाब इब्राहिम अल-मसरी और बेंजामिन नेतन्याहू और इसके पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था।

Benjamin Netanyahu

PM नेतन्याहू के खिलाफ ICC ने जारी किया अरेस्ट वारंट

लड़ाई में कई निर्दोष लोगों की गई है जान

रॉयटर्स के अनुसार अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत ने नेतन्याहू, गैलेंट और इब्राहिम अल-मसरी को कथित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी माना है। ICC के अभियोक्ता करीम खान ने हमास द्वारा 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर किए गए हमलों और गाजा में इजरायली सैन्य प्रतिक्रिया से जुड़े कथित अपराधों के लिए गिरफ्तारी वारंट की मांग की थी।

End of Feed