अमेरिका के शिकागो में ट्रेन हादसा, कम से कम 40 यात्री घायल, कुछ की हालत गंभीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 17, 2023, 01:20 PM IST

अमेरिका के शिकागो में एक यात्री ट्रेन के रेल उपकरण से टकरा जाने के कारण कम से कम 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

शिकागो (अमेरिका): अमेरिका के शिकागो में बृहस्पतिवार को एक यात्री ट्रेन के रेल उपकरण से टकरा जाने के कारण कम से कम 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिकागो दमकल विभाग ने कहा कि ‘शिकागो ट्रांजिट अथॉरिटी’ (सीटीए) की यह ट्रेन शहर के उत्तरी हिस्से में ‘हॉवर्ड सिटीए स्टेशन’ के पास पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 35 मिनट से कुछ पहले बर्फ हटाने वाले एक उपकरण से टकरा गई।

Train accident in America

अमेरिका में ट्रेन हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर-AP)

दमकल विभाग के द्वितीय जिला प्रमुख ने बताया कि यह येलो लाइन ट्रेन 31 यात्रियों और सात सीटीए कर्मियों को लेकर स्कोकी से दक्षिण की ओर जा रही थी उसी दौरान वह रेल उपकरण से टकरा गयी। सहायक अर्धचिकित्सा उपप्रमुख कीथ ग्रे ने बताया कि चार बच्चों समेत 38 लोग घायल हो गए जिनमें तीन की हालत गंभीर है।

End of Feed