दुनिया की ये 5 स्पेस एजेंसियां जो अंतरिक्ष में करती हैं बड़े-बड़े कारनामे, जानें कहां पर है ISRO

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 21, 2023, 06:12 PM IST

Space Agencies : भारत सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी का नाम इसरो है। इसकी स्थापना साल 1969 में हुई। अपनी शुरुआत के बाद से यह एजेंसी अंतरिक्ष में कई अहम कार्यक्रमों को अंजाम दे चुकी है। साल 1975 में इसने अपना पहला उपग्रह लांच किया।

Space Agencies : ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने एवं जीवन की संभावना तलाशने के लिए बीते कुछ दशकों में दुनिया की अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हुई है। ग्रहों, उपग्रहों पर सबसे पहले पहुंचने के लिए दुनिया के विकसित देश अपने अंतरिक्ष कार्यक्रमों पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं तो वहीं भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो अपने किफायती अंतरिक्ष कार्यक्रमों के जरिए सफलता की सीढ़ी चढ़ रहा है। इसरो का चंद्रयान-3, चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर लैंडिंग करने वाला है। बुधवार की शाह छह बजकर चार मिनट पर वह 'सॉफ्ट लैंडिंग' करेगा।

space agencies

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA का बजट सबसे ज्यादा है।

चंद्रयान-3 की यह लैंडिंग ऐसे समय होने जा रही है जब रूस का अंतरिक्ष यान लूना-25 चंद्रमा की सतह पर क्रैश लैंड हो गया है। ऐसे में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर इसरो की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यहां हम दुनिया के कुछ अंतरिक्ष एजेंसियों के बारे में चर्चा करेंगे जिन्होंने स्पेस के क्षेत्र में अपने अभियानों को लेकर नाम कमाया है।

End of Feed