टाइम मैगजीन ने जारी की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट; ट्रम्प और यूनुस शीर्ष स्थान पर, जानिए किन भारतीयों को मिली सूची में जगह

Times Most Influential Leaders List: टाइम मैगजीन की 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में दुनिया भर के कुछ सबसे प्रमुख नाम शामिल हैं। हालांकि, इस साल टाइम मैगजीन की सूची में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है।

Times Most Influential Leaders List 2025: टाइम मैगजीन ने साल 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इस साल की लिस्ट में राजनीति, एंटरटेनमेंट, साइंस और बिजनेस से जुड़ी वैश्विक हस्तियों ने जगह बनाई है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क तक टाइम मैगजीन की 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में दुनिया भर के कुछ सबसे प्रमुख नाम शामिल हैं। हालांकि, इस साल टाइम मैगजीन की सूची में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है।

Times Most Influential Leaders List

टाइम मैगजीन ने जारी की दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट

ये दिग्गज भी लिस्ट में शामिल

साल 2025 की लिस्ट में शामिल वैश्विक हस्तियों और राजनीतिक दिग्गजों में मैक्सिकन राष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे आगे चल रही क्लाउडिया शिनबाम भी शामिल हैं। अन्य वैश्विक ताकतवर लोगों में जेडी वेंस, रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर, कीर स्टारमर, जेवियर माइली, टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस और फ्रेडरिक मर्ज शामिल हैं। हालांकि इस साल 'लीडर्स' की सूची में वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की भारतीय मूल की सीईओ रेशमा केवलरमानी भी शामिल हैं। वे 11 साल की उम्र में भारत से आईं और एक बड़ी, सार्वजनिक अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी की पहली महिला सीईओ बनीं। बता दें, 2024 में, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक उन कुछ भारतीयों में शामिल थीं, जिन्हें इस सूची में शामिल किया गया। पत्रिका की वार्षिक सूची को कई श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

End of Feed