Pakistan Viral Video:वाह रे कंगाल पाकिस्तान! लाइन में लगकर लोग पी रहे हैं 650 की कॉफी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 15, 2023, 11:48 PM IST

Pakistan Coffee Viarl News: पाकिस्तान में लाहौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें टिम हॉर्टन्स के कॉफी स्‍टोर ( Tim Hortons coffee store) के बाहर लगी लोगों की लाइनें नजर आ रही हैं, लोगों का गुस्सा इसे देखकर फट पड़ा है

पाकिस्तान का दोहरा चेहरा देखने को मिला है, एक तरफ तो वो पूरी दुनिया के सामने अपनी कंगाली और खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का रोना रो रहा है वहीं लाहौर में इसका दूसरा ही रूख देखने में सामने आया, वहां 650 रुपये की एक कप कॉफी जो टिम हॉर्टन्स के कॉफी स्‍टोर ( Tim Hortons coffee store) की है उसके लिए यहां लंबी लाइन लग रही, इसे देखकर लोग पाकिस्तान की जमकर खिंचाई कर रहे हैं कि ये कैसा मुल्क जहां ऐसा भी होता है।

pakistan Tim Hortons coffee store

पाकिस्तान में Tim Hortons coffee store के बाहर लगी लोगों की लाइनें नजर आ रही हैं

कनाडा की पॉपुलर कॉफी ब्रांड टिम हॉर्टन्स अपनी महंगी और वैरायटी की कॉफी के लिए जानी जाती है उसका स्टोर लाहौर में खुला है और उसके एक कॉफी कप के दाम 650 रुपये हैं जिसके लिए लाहौर में स्टोर के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी हैं।

End of Feed