Japan News : जापान की पुलिस ने बीते 30 सालों से हॉट स्प्रिंग (गर्म झरने के पानी) में नहाती महिलाओं की फिल्म बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। महिलाएं जब झरने में नहा रही होती थीं तब गिरोह के सदस्य चुपके से और दूर से इनका वीडियो बनाते थे। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना करीन साइतो को दिसंबर 2021 में गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके बयान के आधार अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई।
जापान में हॉट स्प्रिंग कारोबार काफी बड़ा है।
