Visa-Free Travel: श्रीलंका के बाद ये देश भारतीयों को दे रहा है वीजा फ्री ट्रैवलिंग का मौका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2023, 03:43 PM IST

Visa-Free Travel for Indians: भारतीयों को जल्द ही थाईलैंड की यात्रा के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होगी! थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण के अनुसार, सरकार भारत को वीज़ा-मुक्त यात्रा सूची में डालने की दिशा में काम कर रही है।

Visa-Free Travel for Indians in Thailand: थाई प्रधान मंत्री श्रेथा थाविसिन (Thai PM Srettha Thavisin) के अनुसार, सरकार के वीज़ा-माफी कार्यक्रम में भारत और ताइवान कतार में हैं। यह घोषणा अधिक विजिटर्स को आकर्षित करने और कोविड-19 महामारी के बाद पर्यटन उद्योग को पुनर्जीवित करने के प्रयास के रूप में सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीजा छूट श्रीलंका की तरह ही कुछ महीनों के लिए लागू की जाएगी।

thailand visa-free travel for indians

भारतीयों को जल्द ही थाईलैंड की यात्रा के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होगी!

पर्यटन विभाग के प्रवक्ता चाई वाचारोंके के अनुसार, भारतीयों को 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड में प्रवेश की अनुमति होगी। टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीयों को 10 नवंबर, 2023 से 10 मई, 2024 तक बिना वीजा के थाईलैंड की यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

End of Feed