कौन हैं थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल? राजनीतिक गतिरोध को दूर कर कैसे बनाई अपनी पहचान

Who is Anutin Charnvirakul: थाईलैंड की संसद ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री के रूप में अनुतिन चार्नविराकुल के नाम पर मुहर लगा दी। 58 वर्षीय अनुतिन चार्नविराकुल की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को उनके परिवार की संपत्ति और थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी इसान क्षेत्र में एक मजबूत क्षेत्रीय शक्ति का समर्थन प्राप्त है।

Who is Anutin Charnvirakul: थाईलैंड की संसद ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री के रूप में अनुतिन चार्नविराकुल के नाम पर मुहर लगा दी।

Anutin Charnvirakul

थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल (फोटो साभार: AP)

एक बुद्धिमान व व्यावहारिक राजनेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले चार्नविराकुल को देश के राजनीतिक गतिरोध को दूर करने वाले नेता के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने थाईलैंड में भांग को अपराधमुक्त करने के एक सफल अभियान का नेतृत्व भी किया था जिसने उनकी लोकप्रियता में इजाफा किया।

End of Feed