Turkey Attack: तुर्किए की एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी TUSAS पर आतंकी हमला, 4 लोगों की मौत

Turkey Attack: तुर्किये की सरकारी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी के परिसर में आतंकी हमला हुआ। ‘हबेर तुर्क’ टीवी की खबर के मुताबिक, बुधवार को हुआ विस्फोट आत्मघाती हमले का नतीजा हो सकता है। इस हमले में अबतक 4लोगों की मौत और 14 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

Turkey Attack: तुर्किये की सरकारी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी के परिसर में आतंकी हमला होने से बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, 4 लोगों की मौत और करीब 14 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। तुर्किये के गृह मंत्री अली येर्लिकाया ने कहा कि बुधवार को देश की एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी ‘तूसास’ के परिसर पर हुए हमले में कई लोग मारे गए या जख्मी हो गए। येर्लिकाया ने राजधानी अंकारा के बाहर स्थित 'तुर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज' पर हुए हमले को लेकर अधिक जानकारी मुहैया नहीं कराई। मंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि दुर्भाग्यवश, हमले में कई लोगों की जान गई है और कई जख्मी हुए हैं। यह तत्काल स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे कौन हो सकता है। कुर्दिश उग्रवादियों, इस्लामिक स्टेट समूह और वामपंथी चरमपंथियों ने अतीत में देश में हमले किए हैं।

Turkish Terrorist attack

TUSAS पर आतंकी हमला

निजी एनटीवी टेलीविजन ने बताया कि हमलावरों का एक समूह सुरक्षाकर्मियों की पाली में बदलाव के दौरान एक टैक्सी में बैठकर परिसर के प्रवेश द्वार पर पहुंचा। हमलावरों में से कम से कम एक ने बम विस्फोट किया, जबकि अन्य हमलावर परिसर में घुसने में कामयाब हो गए।

End of Feed