बलूचिस्तान में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका, क्वेटा रेलवे स्टेशन पर नजर आए 200 ताबूत, BLA का अंतिम अल्टीमेटम

Jafar Express Hijack : बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मंगलवार को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया। बीएलए ने महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं बलोच लोगों को जाने दिया लेकिन करीब 200 लोगों को बंधक बना लिया। इनमें से ज्यादातर पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा से जुड़े सैन्यकर्मी हैं। बीएलए इन बंधकों को छोड़ने के लिए अपनी मांग रखी है।

Jafar Express Hijack : बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के हाईजैक मामले में पाकिस्तानी सेना और बलूच लिबरेशन आर्मी के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। इस बीच, क्वेटा रेलवे स्टेशन से 200 ताबूत भेजने की बात सामने आई है। यह बलूचिस्तान में बिगड़े और नाजुक हालात की ओर इशारा करता है। इतनी बड़ी संख्या में ताबूत यही इशारा करता है कि संघर्ष में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। मानवाधिकार कार्यकर्ता अमजद अयूब मिर्जा के मुताबिक ऐसा लगता है कि पाकिस्तानी सेना ने बंधकों को छुड़ाने के लिए बातचीत नहीं करने का फैसला किया है। इससे उन्होंने सैन्यकर्मियों की जान जोखिम में डाल दी है।

train jafar

बीएलए ने पाकिस्तानी सेना को अंतिम अल्टीमेटम दिया है।

क्वेटा रेलवे स्टेशन पर 200 से ज्यादा ताबूत

मिर्जा ने एक बयान में कहा, 'क्वेटा रेलवे स्टेशन पर 200 से ज्यादा ताबूत लाए गए। इसका मतलब यह हुआ कि पाकिस्तानी सेना बातचीत करने नहीं जा रही, वह चाहती है कि उसके सैन्य कर्मियों को मार दिया जाए।' सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि 30 से 40 सैन्यकर्मियों के शव पहले ही क्वेटा लाए जा चुके हैं और आस-पास के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित की गई है।

End of Feed