'Telegram देश के लिए खतरा', यूक्रेन ने बैन किया एप्लीकेशन; रूस पर लगाया आरोप

Telegram Ban: यूक्रेन की वोलोदिमिर जेलेंस्की सरकार ने टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। आदेश में कहा गया है, कोई भी सरकारी और सेना का अधिकारी टेलीग्राम का इस्तेमाल नहीं करेगा।

Telegram Ban: यूक्रेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram) पर बैन लगाने का फैसला किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की सरकार ने ये फैसला लिया है। बता दें, रूस और यूक्रेन में धड़ल्ले से टेलीग्राम का इस्तेमाल होता है। बता दें कि टेलीग्राम के 900 मिलियन यूजर्स हैं। यूक्रेन का कहना है कि यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सरकारी और सेना के अधिकारियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। यूक्रेन का दावा है कि टेलीग्राम के जरिए रूस उसके देश पर जासूसी कर रहा है। यूक्रेन का कहना है कि सरकारी और सेना के अधिकारियों का टेलीग्राम इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि रूस इसका इस्तेमाल जासूसी के लिए कर सकता है। शुक्रवार को यूक्रेन के नेशनल सिक्योरिटी ऐंड डिफेंस काउंसिल ने इसका ऐलान किया है। इससे पहले यूक्रेन की जीयूआर मिलिटरी इंटेलिजेंस एजेंसी ने बताया था कि किस तरह रूस इस प्लेटफॉर्म में सेंध लगाने में सक्षम है।

Telegram Ban

यूक्रेन ने Telegram को किया बैन

नेशनल सिक्योरिटी ऐंड डिफेंस काउंसिल ने किया बैन का एलान

यूक्रेन के नेशनल सिक्योरिटी ऐंड डिफेंस काउंसिल ने इसका एलान किया है। कुछ दिनों पहले यूक्रेन की जीयूआर मिलिटरी इंटेलिजेंस एजेंसी ने बताया था इस प्लेटफॉर्म के जरिए रूस, यूक्रेन पर जासूसी कर रहा है। यूक्रेन का कहना है कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। बता दें कि रूस और यूक्रेन, दोनों देशों में धड़ल्ले से टेलीग्राम का उपयोग किया जाता है।

End of Feed