पाकिस्तान का बड़ा दावा, हमले के लिए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल कर रहा तालिबान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2023, 07:55 PM IST

Pakistan News: पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने कहा कि अमेरिका में बने हथियार न सिर्फ पाकिस्तान में अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं बल्कि यह पूरे क्षेत्र के साथ-साथ खाड़ी में भी बेचे जाते हैं।

Pakistan News: पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अफगानिस्तानी आतंकवादी अमेरिका में बने हथियारों का इस्तेमाल उनके देश के खिलाफ कर रहे हैं। उनका यह बयान तब सामने आया है जब एक दिन पहले अमेरिका ने कहा था कि उसने अफगानिस्तान से अपने बलों को निकालने के दौरान कोई भी हथियार वहां नहीं छोड़ा था।

Pakistan-Afghanistan

अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान

पाकिस्तानी पीएम ने कहा काकड़ ने कहा कि अमेरिका में बने हथियार न सिर्फ पाकिस्तान में अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं बल्कि यह पूरे क्षेत्र के साथ-साथ खाड़ी में भी बेचे जाते हैं। जियो न्यूज़ की एक खबर के मुताबिक, काकड़ ने जोर देकर कहा कि इस्लामाबाद अपने इस रुख पर दृढ़ता से कायम है कि पाकिस्तान में आतंकवादी अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

End of Feed