Spy balloon in America : अमेरिका के ऊपर में एक बैलून नजर आया है। रिपोर्टों में बताया गया है कि मोंट के बिलिंग्स के ऊपर गत एक फरवरी को नजर आया यह एक 'जासूसी' बैलून है। अमेरिकी अधिकारियों को संदेह है कि यह चीन का बैलून है जो बीते कई दिनों से अमेरिका के वायु क्षेत्र में बहुत ऊंचाई पर मंडरा रहा है। हालांकि, पेंटागन के अधिकारी फिलहाल इसे 'जासूसी' बैलून नहीं मान रहे हैं लेकिन आसमान में इस बैलून देखकर उनके हाथ-पांव फूल गए हैं। पेंटागन के अधिकारियों का कहना है कि वे इस बैलून को शूटकर गिरा नहीं सकते।
बैलून पर पेंटागन की है करीबी नजर।
