श्रीलंकाई नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, पांच भारतीय नौकाओं को किया जब्त

India-Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। श्रीलंकन नेवी ने इस वर्ष अब तक 131 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाली 18 नौकाओं को जब्त किया है। हाल ही में भारत ने कहा था कि किसी भी परिस्थिति में बल प्रयोग 'स्वीकार्य' नहीं है।

Sri Lankan Navy arrests 32 Indian fishermen: श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को कहा कि उसने द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने के कारण 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनकी पांच नौकाओं को जब्त कर लिया। श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि इन लोगों को मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में एक विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।

Sri Lankan Navy arrests 32 Indian fishermen

प्रतीकात्मक तस्वीर।

श्रीलंका नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

बयान में कहा गया, 'मछली पकड़ने वाली पांच भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया गया और 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया।' इसमें कहा गया है कि नौसेना मछली पकड़ने वाली विदेशी नौकाओं की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए श्रीलंकाई जलक्षेत्र में नियमित गश्त और अभियान चलाती रहती है।

End of Feed