US-Saudi Airstrike: इराक में अमेरिकी-सऊदी हमले में ईरान के 6 सैन्य सलाहकारों की मौत, पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा

अमेरिकी और सऊदी लड़ाकू विमानों ने पूर्वी इराक में ईरान समर्थित समूहों के हथियार भंडार, लॉजिस्टिक केंद्रों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में ईरान के छह सैन्य सलाहकारों की मौत हुई। हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

काहिरा: पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका और सऊदी अरब की ओर से इराक में ईरान समर्थित ठिकानों पर किए गए संयुक्त हवाई हमले में ईरान के छह सैन्य सलाहकार मारे गए हैं। यह जानकारी इराकी मिलिशिया के दो अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एपी को दी। अधिकारियों ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि हमले में ईरानी सलाहकारों के अलावा कई ईरान समर्थित लड़ाके भी मारे गए।

अमेरिका-ईरान

अमेरिका-ईरान

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब कुछ दिनों की शांति के बाद ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों की नई खेप दागी, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में बड़े युद्ध की आशंका फिर बढ़ गई है।

End of Feed