सूडान में बुरे हैं हालात; अर्धसैनिक बलों के हमले में अब तक 8 लोगों की मौत, 53 घायल

Rapid Support Force: सूडान इन दिनों कई चुनौतियों से जूझ रहा है। यहां अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स ने हाल ही में कई लोगों पर हमले किए हैं। नए हमले में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 53 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है।

Sudan: सूडान की राजधानी खार्तूम और पश्चिमी सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य के एल फशर शहर में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के हमले में 8 नागरिक मारे गए और 53 घायल हो गए। खार्तूम राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आरएसएफ मिलिशिया ने शनिवार को खार्तूम के उत्तर में ओमदुरमन शहर के करारी इलाके और खार्तूम के पूर्व में शर्क अलनील (पूर्वी नील) इलाके में नागरिकों के खिलाफ हमले जारी रखी, जिसमें 4 नागरिक मारे गए और 43 अन्य घायल हो गए। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, घायलों को ओमदुरमन के अल-नो और अबू सईद अस्पताल और शर्क अलनील इलाके के एल बान जदीद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Sudan Attack

रैपिड सपोर्ट फोर्स के हमले में सूडान में अबतक 8 लोगों की मौत हो गई है।

शनिवार को ही, सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) के 6वें इन्फैंट्री डिवीजन ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को एल फशर में आवासीय इलाकों पर आरएसएफ की ओर से की गई गोलाबारी में चार नागरिक मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। आरएसएफ ने अभी तक इन घटनाओं पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने शनिवार को कहा कि इससे पहले दिसंबर में सूडान के एल फशर शहर में दो विस्थापन शिविरों पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) द्वारा किए गए हमलों में 20 नागरिक मारे गए थे और 17 अन्य घायल हो गए थे।

End of Feed