Canada: टोरंटो के पब में हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल; संदिग्ध अब भी फरार, छानबीन में जुटी पुलिस

Canada Firing: कनाडा में पूर्वी टोरंटो के एक पब में गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्कारबोरो टाउन सेंटर मॉल के निकट शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध अब भी फरार है।

Canada Firing: कनाडा में पूर्वी टोरंटो के एक पब में गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्कारबोरो टाउन सेंटर मॉल के निकट शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध अब भी फरार है। लोगों को गोलीबारी वाले इलाके से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई।

Toronto Firing

टोरंटो गोलीबारी

3 लोगों पर अटकी शक की सुई

पुलिस ने शनिवार की सुबह 'एक्स' पर गोलीबारी का अपडेट देते हुए कहा कि इस घटना में तीन लोगों पर संदेह है तथा आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

End of Feed