मिनियापोलिस के कैथोलिक स्कूल में गोलीबारी, तीन बच्चों की मौत, 17 घायल, हमलावर भी मारा गया

मिनियापोलिस के पुलिस प्रमुख ब्रायन ओ'हारा ने कहा कि बंदूक और पिस्तौल से लैस हमलावर चर्च की तरफ बढ़ा और खिड़कियों से एनुंसिएशन कैथोलिक स्कूल में प्रार्थना के दौरान बेंचों पर बैठे बच्चों पर गोली चला दी।

Shooting at Catholic school in Minneapolis: मिनियापोलिस के एक कैथलिक स्कूल में कक्षाएं शुरू होने के पहले सप्ताह में ही बुधवार को गोलीबारी की एक घटना घटी जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई और 14 बच्चे समेत 17 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने और एक अस्पताल के प्रतिनिधियों ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रमुख और मेयर ने बताया कि स्कूल में प्रार्थना के दौरान हुई गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें 14 बच्चे थे। हमलावर की भी मौत हो गई। स्कूल को खाली करा लिया गया है।

Shooting USA

मिनियापोलिस के स्कूल में गोलीबारी (File Photo: AP)

हथियारों से लैस हमलावर चर्च की ओर बढ़ा

मिनियापोलिस पुलिस प्रमुख ब्रायन ओ'हारा ने कहा कि पिस्तौल समेत हथियारों से लैस हमलावर चर्च की ओर बढ़ा और उसने खिड़कियों से एनुंसिएशन कैथलिक स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान बेंच पर बैठे बच्चों पर गोली चला दी। ओ'हारा ने कहा कि गोलीबारी का संदिग्ध व्यक्ति मर चुका है, उसकी उम्र 20 साल के आसपास है और उसका कोई व्यापक आपराधिक इतिहास नहीं है। गवर्नर टिम वॉल्ट्ज ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी दी गई है।

End of Feed