Pakistan: शहबाज शरीफ फिर बनेंगे पाकिस्तान के पीएम! बिलावल भुट्टो ने समर्थक कर रखी ये बड़ी 'शर्त'

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2024, 07:21 AM IST

Pakistan Next PM: नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। मतलब ये कि पड़ोसी मुल्क की कमान एक बार फिर शहबाज के हाथों में होगी। वहीं बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि वो चाहते हैं कि मेरे पिता को पाकिस्तान का अगला राष्ट्रपति बनाया जाए।

Shehbaz Sharif Next Prime Minister Of Pakistan: पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को उनकी पार्टी ने मंगलवार रात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है। पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने ‘एक्स’ पर कहा कि पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ ने अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए और बेटी मरियम नवाज को पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया है।

Pakistan Next PM Shehbaz Sharif

शहबाज शरीफ बनेंगे पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री।

शहबाज शरीफ को फिर मिलेगी पीएम की कुर्सी

उन्होंने कहा, 'नवाज शरीफ ने पीएमएल-एन को (आगामी सरकार बनाने में) समर्थन देने वाले राजनीतिक दलों को धन्यवाद दिया है और उम्मीद जताई है कि ऐसे फैसलों से पाकिस्तान संकट से बाहर आ जाएगा।' जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को छोड़कर प्रमुख पार्टियों ने घोषणा की है कि वे पीएमएल-एन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश करेंगे।

End of Feed