भारत पर टैरिफ को लेकर जेडी वेंस ने अलापा पुराना राग, रूस को मजबूर करने की जताई मंशा, लेकिन चीन पर साध गए चुप्पी

आप उन्हें (पुतिन) जेलेंस्की के साथ बातचीत की मेज पर कैसे ले जाएंगे और बम गिराने से कैसे रोकेंगे? इस सवाल पर वेंस ने जवाब दिया कि ट्रंप ने आक्रामक आर्थिक दबाव का सहारा लिया है, उदाहरण के लिए भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाना, ताकि रूस के लिए अपनी तेल अर्थव्यवस्था से अमीर बनना कठिन हो जाए।

JD Vance on US Tariff On India: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन पर बमबारी रोकने के लिए मजबूर करने के वास्ते भारत पर अतिरिक्त शुल्क जैसे आक्रामक आर्थिक दबाव का इस्तेमाल किया है। वेंस ने एनबीसी न्यूज पर एक विशेष साक्षात्कार के दौरान यह भी कहा कि इस कदम से रूस के लिए अपनी तेल अर्थव्यवस्था के दम पर समृद्ध होना मुश्किल हो जाएगा। ट्रंप प्रशासन रूस से रियायती दरों पर कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत की कड़ी आलोचना करता रहा है। दिलचस्प बात यह है कि वाशिंगटन रूसी कच्चे तेल के सबसे बड़े आयातक चीन की आलोचना नहीं कर रहा है। भारत का कहना है कि रूस सहित उसकी ऊर्जा खरीद राष्ट्रीय जरूरतों के मुताबिक है।

JD Vance

जेडी वेंस ने भारत पर टैरिफ की बताई वजह (AP)

वेंस ने रूसी आक्रामकता रोकने का दिया ये तर्क

End of Feed