SCO Summit: एक ही कार में मीटिंग के लिए पहुंचे मोदी-पुतिन, सामने आई तस्वीर बढ़ाएगी ट्रंप की टेंशन!

SCO शिखर सम्मेलन स्थल एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टेंशन बढ़ा सकती है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी और अपनी द्विपक्षीय बैठक के लिए एक ही कार में गए हैं। इसे लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया है।

SCO Summit News: रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी और अपनी द्विपक्षीय बैठक के लिए एक ही कार में गए। एससीओ शिखर सम्मेलन (SCO Summit) से आई यह तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) की टेंशन बढ़ा सकती है। इसे लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- एससीओ शिखर सम्मेलन स्थल पर कार्यवाही के बाद, राष्ट्रपति पुतिन और मैं अपनी द्विपक्षीय बैठक स्थल तक साथ-साथ गए। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञानवर्धक होती है।

MODI PUTIN IN A CAR

एक ही कार में पीएम मोदी और पुतिन (फोटो: X)

चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन समिट चल रहा है इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। एससीओ वर्ल्ड लीडर्स की मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

End of Feed