Iran Crisis: रूसी विदेश मंत्री ने अराघची को लगाया फोन, ईरान संकट दूर करने में मदद का दिया ऑफर

Iran Crisis: मॉस्को ने बताया कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया में बिगड़ती स्थिति पर चर्चा करने के लिए टेलीफोन पर बातचीत की।

Lavrov Talks With Araghchi: ईरान संकट को हल करने में रूस ने मदद की पेशकश की है। इस संबंध में रूसी विदेश मंत्री ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, 13 अप्रैल को रूसी विदेश मंत्री एस.वी. लावरोव ने ईरानी विदेश मंत्री ए. अराघची से फोन पर बातचीत की। रूसी विदेश मंत्रालय के प्रमुख ने सशस्त्र टकराव को रोकने के महत्व पर जोर दिया और संकट के समाधान में सहायता करने के लिए रूस की अटूट तत्परता की एक बार फिर पुष्टि की।

सर्गेई लावरोव ने की अराघची से बात

मॉस्को ने बताया कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया में बिगड़ती स्थिति पर चर्चा करने के लिए टेलीफोन पर बातचीत की। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि बातचीत के दौरान लावरोव ने अराघची से कहा कि पश्चिम एशिया में किसी भी प्रकार की शत्रुता को रोकना बहुत जरूरी है और रूस समाधान तक पहुंचने में सहायता करने के लिए तैयार है।

End of Feed