रूस के निशाने पर राजधानी कीव, इमारत पर गिरीं मिसाइलें, कम से कम 8 की मौत, दर्जनों घायल

रूस ने ने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाते हुए ड्रोन एवं मिसाइल से मिसाइल किए। इन हमलों में एक बच्चे सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हुई जबकि 38 लोग घायल हुए। हमले में कीव में 20 से ज्यादा जगहों को नुकसान पहुंचा। इन हमलों का एक वीडियो सामने आया है।

Russian Missiles hit Kyiv : यूक्रेन पर रूस ने अफने हमले तेज कर दिए हैं। बुधवार को उसने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाते हुए ड्रोन एवं मिसाइल से मिसाइल किए। इन हमलों में एक बच्चे सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हुई जबकि 38 लोग घायल हुए। हमले में कीव में 20 से ज्यादा जगहों को नुकसान पहुंचा। इन हमलों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक आवासीय इमारत पर दो मिसाइलें गिरते हुए देखी जा सकती हैं। कीव पर हमला रूस का रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

kyiv

कीव की इमारत पर गिरीं रूसी मिसाइलें। तस्वीर-Twitter

मृतकों में 14 साल की लड़की भी

कीव के शहरी प्रशासन के प्रमुख तैमूर त्काचेंको ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से बताया कि मृतकों में 14 वर्षीय लड़की भी शामिल है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। त्काचेंको ने बताया कि डार्नित्स्की प्रांत में पांच मंजिला आवासीय इमारत पर सीधा हमला हुआ। उन्होंने कहा, सबकुछ नष्ट हो गया है।’ मध्य कीव में हमले के कारण एक प्रमुख सड़क पर टूटे हुए कांच के टुकड़े बिखर गए।

End of Feed