रूस ने फिर यूक्रेन में बरपाया कहर, ड्रोन और मिसाइल हमले में पांच की मौत; जेलेंस्की ने बयां किया दर्द

Russia Ukraine War Updates: यूक्रेन में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में पांच की मौत हो गई। इसकी जानकारी खुद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दी है। उन्होंने बताया कि रूस ने विभिन्न प्रकार के हथियारों (मिसाइलें, हमलावर ड्रोन और हवाई बम) का उपयोग करके हमारे शहरों पर हमला किया। आपको हमले की बाद का वीडियो इस रिपोर्ट में दिखाते हैं।

Russian drone and missile attack in Ukraine: यूक्रेन के शहरों और नगरों पर रात में रूस के ड्रोन एवं मिसाइल हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बीच, रूस की सेना यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में अपनी आक्रामक बढ़त बनाये हुए है। यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि यूक्रेनी पोल्टावा शहर में एक अपार्टमेंट पर रूसी मिसाइल हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

Russian drone and missile attack in Ukraine

यूक्रेन में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में पांच की मौत।

रूस ने विभिन्न प्रकार के हथियारों से यूक्रेन पर किया हमला

पोल्टावा क्षेत्र के कार्यवाहक गवर्नर वोलोदिमिर कोहुत ने बताया कि हमले में आंशिक रूप से ढह गयी पांच मंजिला इमारत से करीब 21 लोगों को निकाला गया। बचाव दल अब भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। दूसरी ओर, खार्किव क्षेत्र में एक गिरे हुए ड्रोन के मलबे से 60 वर्षीय एक महिला का शव निकाला गया। खार्किव के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा, 'कल रात, रूस ने विभिन्न प्रकार के हथियारों- मिसाइल, हमलावर ड्रोन और हवाई बम का उपयोग करके हमारे शहरों को निशाना बनाया।'

End of Feed