Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर की Air Strike, चार बच्चों समेत 25 की मौत; दो महीने में सबसे बड़ा हमला

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 29, 2023, 10:55 AM IST

Russia Ukraine War: रूस ने कीव के एक आवासीय अपार्टमेंट पर मिसाइल हमला किया। बताया जा रहा है कि जिस जगह हमला हुआ, वहां करीब 109 लोग रहते थे। मिसाइल हमले में अपार्टमेंट के 27 फ्लैट पूरी तरह से बर्बाद हो गए।

Russia Air strikes in Ukraine: रूस-यूक्रेन के बीच जंग छिड़े एक साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है। दोनों शहरों में भारी तबाही हुई है और दोनों ओर जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बावजूद न ही यूक्रेन झुकने को तैयार है और न ही रूस रुकने को। ऐसे में दोनों देशों के बीच जारी इस संघर्ष के खत्म होने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर फिर से हमला बोला है।

Russia Ukraine War

रूस-यूक्रेन युद्ध

जानकारी के मुताबिक, रूस की ओर से हवाई हमला शुक्रवार को किया गया, जब लोग सो रहे थे। इस हमले में करीब 25 लोग मारे गए हैं, बताया जा रहा है कि इसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस की ओर से करीब दो महीने बाद यूक्रेन पर यह सबसे बड़ा हमला है। यह हमला ऐसे समय पर किया गया है, जब यूक्रेन की ओर से खबरें आई हैं कि वह अपने इलाकों को रूस के कब्जे से वापस लेने के लिए बड़े हमले की तैयारी कर रहा है।

End of Feed