यूक्रेन पर 'किंजल' बैलिस्टिक मिसाइल से कहर बरपा रहा रूस, ऊर्जा प्रतिष्ठानों की हालात खस्ता

Russia Ukraine War: रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के खिलाफ दर्जनों क्रूज मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हवाई हमले करते हुए देश के खस्ताहाल ऊर्जा तंत्र को निशाना बनाया। यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों के खिलाफ ‘किंजल’ बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया।

Russia Ukraine War: रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के खिलाफ दर्जनों क्रूज मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हवाई हमले करते हुए देश के खस्ताहाल ऊर्जा तंत्र को निशाना बनाया।

Russia-Ukraine-War

रूस यूक्रेन युद्ध

'दुश्मन का आतंक जारी'

रूसी सेना ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हर्मन हेलुशेंको ने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुश्मन का आतंक जारी है। हेलुशेंको ने कहा कि ऊर्जा कर्मचारी ऊर्जा प्रणाली पर पड़ने वाले प्रभावों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा स्थिति अनुकूल होने पर नुकसान के बारे में अधिक विवरण देने की बात कही।

End of Feed