'रूस मुश्किल समय में दोस्तों का साथ नहीं छोड़ता...,मॉस्को ने की अल-असद को शरण देने की पुष्टि

Russia Granted Asylum to Bashar Al Assad: रूसी राजदूत मिखाइल उल्यानोव ने कहा है कि असद और उनका परिवार मॉस्को में है। रूस मुश्किल समय में अपने दोस्तों को धोखा नहीं देता है। उन्होंने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा है कि यही रूस और अमेरिका के बची अंतर है।

Russia Granted Asylum to Bashar Al Assad: सीरिया में तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति बशर अल असद देश छोड़कर फरार हो गए थे। उनके रूस में होने की खबरें सामने आई थीं। अब रूसी अधिकारियों की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। रूस के राजदूत मिखाइल उल्यानोव ने कहा है कि असद और उनका परिवार मॉस्को में है। बता दें, ऐसी खबरें आई थीं कि असद व उनके परिवार को रूस ने मानवीय आधार पर अपने देश में शरण दी है।

Bashar Al Assad

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद

इसको लेकर रूसी राजदूत मिखाइल उल्यानोव ने कहा है कि रूस मुश्किल समय में अपने दोस्तों को धोखा नहीं देता है। उन्होंने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा है कि यही रूस और अमेरिका के बची अंतर है। बता दें, सीरिया में बीते 1 1 दिनों से चल रहे संघर्ष के बाद विद्रोही गुटों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद सीरिया में असद परिवार को 50 साल के शासन का अंत हो गया।

End of Feed