कैंसर पर वार! रूस ने कहा- हमारी वैक्सीन अब इलाज के लिए रेडी

रूस की यह वैक्सीन कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नई उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। अगर यह वैक्सीन सफलतापूर्वक मानवीय परीक्षणों और मंजूरी के बाद उपलब्ध होती है, तो यह लाखों मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है

रूस ने कोलन कैंसर की वैक्सीन सफलतापूर्वक बना ली है, अब उपयोग के लिए तैयार है। रूस की फेडरल मेडिकल बायोलॉजिकल एजेंसी (FMBA) ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि कोलन कैंसर (कोलोरेक्टल कैंसर) के लिए विकसित की गई वैक्सीन ने प्रीक्लिनिकल (पूर्व-मानव) परीक्षण सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं। यह वैक्सीन न सिर्फ सुरक्षित पाई गई है, बल्कि इसके असर भी बहुत प्रभावी रहे हैं।

cancer vaccine

रूस ने कैंसर की वैक्सीन तैयार की (फोटो- Socio Pulse AI)

कई वर्षों से रिसर्च चल रही थी

पूर्व परीक्षणों के बारे मे FMBA की प्रमुख वेरोनिका स्क्वोर्टसोवा ने बताया कि इस वैक्सीन पर कई वर्षों से रिसर्च चल रही थी, जिसमें पिछले तीन साल जरूरी प्रीक्लिनिकल स्टडी को समर्पित रहे। परीक्षणों में पाया गया कि यह वैक्सीन ट्यूमर को 60% से 80% तक घटाने और कैंसर की गति को धीमा करने में कारगर रही। इसके साथ ही मरीजों की जीवन प्रत्याशा (survival rate) में भी सुधार देखा गया है। वेरोनिका ने कहा कि "वैक्सीन उपयोग के लिए तैयार है, अब हम आधिकारिक मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।" यह वैक्सीन बार-बार देने पर भी पूरी तरह सुरक्षित पाई गई है।

End of Feed