रणनीतिक साझेदारी बढ़ाएंगे रूस-उत्तर कोरिया, पुतिन और किम के बीच हुआ अहम समझौता

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 19, 2024, 03:11 PM IST

Russia and North Korea : उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम के कारण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं वहीं यूक्रेन के खिलाफ युद्व के कारण रूस भी अमेरिका और उसके पश्चिमी साझेदारों के कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना कर रहा है।

Russia and North Korea : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने प्योंगयांग में एक शिखर वार्ता में समग्र रणनीतिक साझेदारी को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के बीच इस कवायद को आर्थिक तथा सैन्य सहयोग बढ़ाने तथा अमेरिका के खिलाफ संयुक्त मोर्चा तैयार करने के तौर पर देखा जा रहा है। पुतिन की यह यात्रा हथियारों की उस व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हो रही है जिसके तहत उत्तर कोरिया यूक्रेन के साथ युद्ध के लिए आवश्यक हथियार रूस को मुहैया करा रहा है और जिसके बदले में उसे आर्थिक सहायता और प्रौद्योगिकी मिलती है।

Vladimir putin

प्योंगयांग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।

करीब दो घंटे तक चली बैठक

रूस के सरकारी मीडिया ने कहा कि पुतिन और किम के बीच बैठक करीब दो घंटे तक जारी रही जबकि प्रारंभ में बैठक का वक्त एक घंटे निर्धारित किया गया था। उत्तर कोरियाई नेता के साथ अपनी वार्ता की शुरुआत में पुतिन ने कहा कि रूस और उत्तर कोरिया आर्थिक तथा सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे क्योंकि वे ‘रूसी संघ के विरुद्ध अमेरिका और उसके उपग्रहों की साम्राज्यवादी आधिपत्यवादी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं।’

End of Feed