Rahul Gandhi Foreign Tour: ब्रिटेन पहुंचे राहुल गांधी, Cambridge University के कार्यक्रम में होंगे शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 11:36 PM IST

Rahul Gandhi Foreign Tour: कांग्रेस के रायपुर अधिवेश में भाग लेने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब ब्रिटेन पहुंच गए हैं। यहां वो कैब्रिज यूनिवर्सिटी के कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और उसे संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह पहला विदेश दौरा है।

Rahul Gandhi Foreign Tour: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी सप्ताह भर की यात्रा पर मंगलवार को ब्रिटेन पहुंचे हैं। यहां वो कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (Cambridge University) के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसे संबोधित करेंगे। साथ ही यहां भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।

rahul gandhi cambridge university

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल गांधी (फोटो- @CambridgeJBS)

कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल का ट्वीट

इस कार्यक्रम की जानकारी कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल की तरफ से ट्वीट करके दी गई है। राहुल गांधी कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल (कैम्ब्रिज जेबीएस) में विजिटिंग फेलो गांधी विश्वविद्यालय में '21वीं सदी में सुनना सीखना' विषय पर व्याख्यान देंगे। कैम्ब्रिज जेबीएस ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा- "हमारे कैम्ब्रिज एमबीए कार्यक्रम को भारत के अग्रणी विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई। वह आज ‘21वीं सदी में सुनना सीखना’ विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस के विजिटिंग फेलो के तौर पर बोलेंगे।"

End of Feed