स्टील्थ विमानों और क्रूज मिसाइलों को अब सताएगा डर! राफेल से शिकारी मिसाइल का सफल परीक्षण

Rafale Fighter Jets: फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमानों से माइका एनजी हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल को रडार से बचने वाले स्टील्थ विमानों के लिए डिजाइन किया गया है।

Rafale Fighter Jets: फ्रांस ने अपनी अगली पीढ़ी की हवा से हवा में मार करने वाली माइका एनजी (MICA NG) मिसाइल का राफेल लड़ाकू विमान से दूसरा सफल परीक्षण किया। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि दुश्मन के रडार से बचने वाले 'स्टील्थ' लड़ाकू विमानों, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को तबाह करने के लिए शिकारी मिसाइल बनाई गई है, जिसका पहली बार सुपरसोनिक फ्लाइट कॉन्फ़िगरेशन में परीक्षण किया गया।

Rafale Jets

राफेल लड़ाकू विमान (फाइल फोटो)

यह परीक्षण जून 2025 में हुए पहले परीक्षण के बाद माइका एनजी मिसाइल को राफेल विमानों के साथ पूरी तरह इंटीग्रेट करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है।

End of Feed