'भारत पर कोई दबाव नहीं बना सकता', पुतिन का ट्रंप का सीधा संदेश; भारतीय नागरिकों की प्रतिभा पर क्या बोले रूसी राष्ट्रपति?

Putin Praise India: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर सराहना की। पुतिन ने कहा कि भारत कभी भी किसी विदेशी दबाव के आगे नहीं झुकता और हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर फैसले लेता है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी देश भारत को यह नहीं बता सकता कि उसे क्या खरीदना चाहिए या नहीं।

Putin Praise India: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत की जमकर तारीफ की। वहीं, उन्होंने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की सराहना की है। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम के मुख्य सत्र में पतिन ने कहा कि भारत ने अपने इतिहास में कभी की किसी विदेशी ताकत के हुक्म या दबाव को स्वीकार नहीं किया है।

putin 1

पुतिन ने भारत की विदेश नीति की जमकर की तारीफ। AP

पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की जमकर तारीफ की है। पुतिन ने साफ शब्दों में कहा कि भारत हमेशा एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में काम करता है और उस पर कोई भी देश अपनी शर्तें नहीं थोप सकता। अमेरिकी दबाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को सीधा संदेश देते हुए कहा,"भारत अपने राष्ट्रीय हितों से संचालित होता है। वह उन उत्पादों को चुनने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है जो उसके लिए सबसे आधुनिक, उपयुक्त और सर्वोत्तम मूल्य-गुणवत्ता (Price-Quality Ratio) वाले हों।"

End of Feed