'पीएम मोदी पर दबाव बनाना बेकार, भारत हमारा भरोसेमंद साझेदार', अमेरिका, यूक्रेन और भारत-रूस संबंधों पर खुलकर बोले पुतिन

India Russia Relations: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और रूस के संबंधों को बेहद मजबूत और भरोसेमंद बताया है। उन्होंने कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी बाहरी दबाव में फैसले नहीं लेते।

India Russia Relations: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने भारत और रूस के रिश्तों को लेकर एक बार फिर मजबूत भरोसा जताया है। उन्होंने साफ कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध बेहद मजबूत हैं और किसी भी बाहरी दबाव का इन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब दुनिया की नजरें भारत और रूस के रिश्तों पर टिकी हुई हैं और कुछ विशेषज्ञ भारत-अमेरिका बढ़ती नजदीकी को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

Vladimir Putin

3. रूस-भारत व्यापार जल्द पहुंचेगा 100 अरब डॉलर के करीब (फाइल फोटो)

पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के संबंध कोई नए नहीं हैं, बल्कि दशकों पुराने हैं। भारत की आजादी के बाद से ही दोनों देशों के बीच सहयोग और विश्वास का रिश्ता बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सामान्य साझेदारी नहीं, बल्कि एक विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी है, जो समय के साथ और मजबूत हुई है। रूसी राष्ट्रपति ने भारत की आर्थिक प्रगति की भी खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। यह सफलता भारतीय जनता की मेहनत और सरकार की योजनाओं का परिणाम है। पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

End of Feed