क्या पुतिन के दिल में डोनाल्ड ट्रंप के लिए जागा प्यार? यूक्रेनी संकट को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Russia-Ukraine War: क्या डोनाल्ड ट्रंप की अपील पर व्लादिमीर पुतिन विचार कर रहे हैं। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि जल्द से जल्द पुतिन से मिलना चाहता हूं, लाखों जिंदगियों का सवाल है। ट्रंप ने ये भी कहा था कि पुतिन को यूक्रेन के साथ समझौता करना चाहिए, जेलेंस्की बातचीत के लिए तैयार हैं।

Putin on Donald Trump: क्या रूस और यूक्रेन के बीच साल 2022 से छिड़ा जंग अब खत्म होने वाला है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सकारात्मक रवैया सामने आया है। उन्होंने यूक्रेनी संकट को लेकर बड़ा दावा किया है। पुतिन का ये दावा इसलिए अहम हो जाता है, क्योंकि हाल ही में रूस यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप ने कहा है कि जल्द से जल्द पुतिन से मिलना चाहता हूं, लाखों जिंदगियों का सवाल है। इसके बाद पुतिन ने क्या कुछ कहा वो नीचे पढ़िए।

Vladimir Putin on Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप के बारे में बोले व्लादिमीर पुतिन।

डोनाल्ड ट्रंप के बारे में ये क्या बोल गए रूस के राष्ट्रपति?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ये दावा किया है कि 'अगर साल 2020 में [डोनाल्ड ट्रंप] से जीत नहीं छीनी जाती, तो शायद 2022 का यूक्रेनी संकट कभी सामने नहीं आता।' इस बयान के कई मायने निकाले जा सकते हैं। क्या ट्रंप की उस अपील पर पुतिन विचार कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने ये कहा था कि पुतिन को यूक्रेन के साथ समझौता करना चाहिए, जेलेंस्की बातचीत के लिए तैयार हैं।

End of Feed