पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे मॉरीशस, एयरपोर्ट पर सभी 34 मंत्रियों समेत 200 दिग्गजों ने किया जोरदार स्वागत

PM Modi arrives in Mauritius: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंच चुके। वे 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी समारोह में भाग लेगी। पीएम मोदी के स्वागत में इस देश के सभी 34 मंत्री एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे। द्वीप राष्ट्र मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। मॉरीशस के सभी 34 मंत्री पूरे प्रोटोकॉल और धूमधाम के साथ पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद रहे। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक ‘‘नया और उज्ज्वल’’ अध्याय जोड़ेगी।

PM Modi arrived Mauritius

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे।

मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंच गए हैं। मोदी के पहुंचते ही मॉरीशस में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य पोर्ट लुइस स्थित होटल के बाहर एकत्रित होने लगे हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पहुंचेंगे।

End of Feed