अफगानिस्तान में फिर आया शक्तिशाली भूकंप, कुछ दिन पहले हजारों घर नष्ट हुए और 2000 से अधिक लोगों की हुई थी मौत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 11, 2023, 08:41 AM IST

Earthquake In Afghanistan : अफगानिस्तान में फिर शक्तिशाली भूकंप आया। केंद्र 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर महसूस किए गए। कुछ दिन पहले आए भूकंप के जैसा ही जोरदागर झटका था।

Earthquake In Afghanistan : राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक अफगानिस्तान में आज (10 अक्टूबर) सुबह 06:11 बजे रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। जबकि जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने कहा कि बुधवार को उत्तर-पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का एक और शक्तिशाली भूकंप आया। अनुसंधान केंद्र ने बताया कि झटके 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर महसूस किए गए। ताजा झटकों के कारण जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। यह शनिवार को हेरात शहर के उत्तर-पश्चिम में आए कई भूकंपों के कुछ दिनों बाद आया है। जिसमें 2,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घर नष्ट हो गए। शनिवार का भूकंप 6.3 तीव्रता के साथ इस साल दुनिया में सबसे घातक भूकंपों में से एक था।

earthquake in afghanistan

अफगानिस्तान में फिर भूकंप

मंगलवार को अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ANDMA) के प्रवक्ता मुल्ला सैक ने पुष्टि की कि शनिवार के भूकंप के कारण हताहतों की संख्या 4,000 से अधिक हो गई है। इसके अलावा करीब 20 गांवों में लगभग 2,000 घर पूरी तरह से ढह गए हैं। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यालय ने भूकंप से निपटने के लिए 5 मिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की।

End of Feed