Pope Leo: ईरान युद्ध के बीच ट्रंप के निशाने पर अब पोप लियो, जमकर निकाली भड़ास, बताया बेहद कमजोर

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पोप लियो अपराध के मामले में कमजोर हैं और विदेश नीति के लिहाज से बेहद कमजोर हैं। वे ट्रंप प्रशासन के "डर" की बात तो करते हैं...

Trump on Pope Leo: ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अब पोप लियो हैं। ट्रंप ने पोल लियो को लेकर जमकर भड़ास निकाली है और उन्हें बेहद कमजोर बताया है। ट्रंप ने कहा कि पोप लियो अपराध के मामले में कमजोर हैं और विदेश नीति के लिहाज से बेहद कमजोर हैं। वे ट्रंप प्रशासन के "डर" की बात तो करते हैं, लेकिन कोविड के दौरान कैथोलिक चर्च और अन्य सभी ईसाई संगठनों के उस डर का जिक्र तक नहीं करते, जब चर्च में प्रार्थना सभाएं आयोजित करने पर, यहां तक कि बाहर जाकर दस-बीस फीट की दूरी बनाए रखने पर भी, पादरियों, मंत्रियों और अन्य सभी को गिरफ्तार किया जा रहा था।

End of Feed