एक बार फिर गिरे पोप फ्रांसिस, हाथ में लगी चोट, महीने में दूसरी बार हुए चोटिल

वेटिकन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि पोप फ्रांसिस का हाथ नहीं टूटा है लेकिन एहतियात के तौर पर उसे स्लिंग पहनाया गया है।

Pope falls and hurts his arm- पोप फ्रांसिस गुरुवार को गिर गए और उनके हाथ में चोट लग गई। वेटिकन ने कहा कि एक महीने के भीतर एक बार फिर गिरने के कारण उनके हाथ में चोट आई है। इससे पहले हुए हादसे में पोप की ठुड्डी पर गंभीर चोट लग गई थी। वेटिकन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि पोप फ्रांसिस का हाथ नहीं टूटा है लेकिन एहतियात के तौर पर उसे स्लिंग पहनाया गया है।

Pope Francis

पोप फ्रांसिस

7 दिसंबर को पोप गिर गए थे जिससे उनकी ठुड्डी पर जोर से झटका लगा था और उन्हें गंभीर चोट आई थीं। 88 वर्षीय पोप स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और अक्सर उन्हें व्हीलचेयर का इस्तेमाल करना पड़ता है।

End of Feed