पाकिस्तान रह-रहकर ऐसी हरकतें करते रहता है कि दुनिया उसपर हंसने लगती है। जो पाकिस्तान खुद के घर को नहीं संभाल पा रहा है, लोगों को सही से रोटी नसीब नहीं हो रही है, जिसके बाद देश चलाने के लिए पैसा नहीं है, खुद कटोरा लेकर कभी सऊदी तो कभी चीन से भीख मांगते रहता है, वो अब मालदीव की मदद करेगा।
भूख से मर रहा पाकिस्तान करेगा मालदीव की मदद
ये भी पढ़ें- 31 MQ-9B ड्रोन से भारत की सुरक्षा होगी अभेद्य, इसकी इन खासियतों से उड़ेंगे चीन-पाक के होश
भारत ने मदद में की कटौती
दरअसल गुरुवार को भारत ने मालदीव को दी जाने वाली मदद में कटौती कर दी है। मालदीव के साथ तनाव के बीच भारत ने मालदीव को मिलने वाली आर्थिक मदद में 22 फीसदी की कटौती की है। जिससे मालदीव को बड़ा झटका लगा है। इसी के बाद मालदीव को पाकिस्तान ने मदद की बात कही है।
मालदीव ने मांगी मदद
मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस पर जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान, पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवर-उल हक काकर ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इसमें कहा गया है- "मुइज्जू को मालदीव की तत्काल विकास जरूरतों को पूरा करने के लिए पाकिस्तानी सरकार के समर्थन का भी आश्वासन दिया गया है।"
भारत के दुश्मनों से मालदीव की दोस्ती
मालदीव में जब से मुइज्जू की सरकार बनी है, वो भारत के दुश्मनों से दोस्ती करने में लगे हैं। चीन समर्थक मुइज्जू ने सत्ता में आने के साथ ही भारत के साथ रिश्ता बिगाड़ लिया है। मुइज्जू चीन से दोस्ती बढ़ाने के बाद अब पाकिस्तान के साथ दोस्ती बढ़ाने में लगे हैं।
