शिकंजे में आया PNB घोटाले का आरोपी भगोड़ा मेहुल चोकसी, बेल्जियम में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटा भारत

मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी 14,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी हैं। भारतीय अधिकारियों द्वारा इन्हें भारत वापस लाने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं।

Mehul Choksi Arrested: पंजाब नेशनल बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 65 वर्षीय चोकसी को शनिवार 12 अप्रैल को केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया है और वह अभी भी जेल में है। भारत अब बेल्जियम के अधिकारियों से उसके प्रत्यर्पण के लिए कह रहा है, हालांकि चोकसी के खिलाफ कोई रेड नोटिस नहीं है।

Mehul chowksi

मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

बेल्जियम में रह रहा था चोकसी

मेहुल चोकसी और उसका भतीजे नीरव मोदी भारतीय अधिकारियों द्वारा 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (PNB Scam) में शामिल होने के लिए वांछित हैं। इससे पहले मार्च 2025 में बेल्जियम सरकार ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी की अपनी धरती पर मौजूदगी की पुष्टि की थी और कहा थी कि वह इस मामले को बहुत महत्व और ध्यान दे रही है।

End of Feed